ट्रेन से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका
गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में रविवार को सलैया स्टेशन के पास एक युवक, 28 वर्षीय सुमित सिन्हा, ट्रेन से कटकर मारा गया। घटना के पीछे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। सुमित के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कोडरमा-महेशमुंडा रेल खंड पर सलैया स्टेशन के पास रविवार को एक युवक की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। घटना संध्या लगभग पांच बजे की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुमित सिन्हा के रूप में हुई है। सुमित पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड निवासी पवन सिन्हा के रूप में हुई है। पवन के द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जतायी गयी है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। मामला आत्महत्या का है। आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमित दोपहर लगभग तीन बजे अपने घर से बाहर निकला था। बाद में स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा और इसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गयी। सुमित के परिजन भी जानकारी मिलने के बाद दौड़ते-भागते मौके पर पहुंच गये। इस बीच पचंबा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



