Gridih News: परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव में 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह देवघर से जेएसएससी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा और मामले की जांच शुरू कर दी।

Gridih News: परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Gridih News: पचंबा, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह देवघर से जेएसएससी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। घटना पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर परियाना के पास स्कूल के समीप हुई। जानकारी के अनुसार घर से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार उमेश को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पथला नावाडीह के पास पकड़ लिया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर गंभीर रूप से घायल उमेश को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGridih News: परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत