झामुमो नेता के पुत्र का शव गांव आते ही पसरा मातम
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव निवासी झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा के 22 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा की गिरिडीह-टुंडी सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहाँ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। संजय एक अच्छे फुटबालर थे।

ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव निवासी झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रधान हांसदा के 22 वर्षीय पुत्र संजय हांसदा की गिरिडीह-टुंडी सड़क पर मोहनपुर के समीप सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। रात अधिक हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मंगलवार सुबह में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद संजय हांसदा का शव दोपहर में कुंडलवादह गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही सन्नाटा छा गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल होने लगा। जानकारी के अनुसार, सोमवार को संजय हांसदा कुछ काम से गिरिडीह गया हुआ था। वापस कुंडलवादह आने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर मोहनपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से धक्का मार दिया जिससे संजय हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिवार का हाल
मृतक के पिता प्रधान हांसदा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नही हो सका। मंगलवार सुबह अपने पुत्र के शव को पोस्टमार्टम कराकर दोपहर 12 बजे गांव लेकर आया। घटना की सूचना पाकर कुंडलवादह पंचायत के मुखिया कादिर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष चांदमाल मरांडी, सचिव सब्बिर अंसारी, पुर्व जिला परिषद सदस्या बबली मरांडी, समाजसेवी जब्बार अंसारी, अफजल अंसारी, मकबूल अंसारी, रवि वर्मा, सनातन चौड़े समेत दर्जनों समाजसेवी मृतक के घर पहुंचे और इनके परिवार को हिम्मत बंधाई।
संजय की खेल यात्रा
मृतक संजय हांसदा अच्छा फुटबालर थे। वह अपने गांव के संजय क्लब कुंडलवादह टीम से खेलते थे। घटना की जानकारी मिलते ही संजय क्लब टीम के खिलाड़ी राहुल बेसरा, सब्बीर अंसारी, कोलेश्वर मरांडी समेत दर्जनों खिलाड़ी मृतक के घर पहुंचे और जर्सी, फुटबाल, मेडल व कप पार्थिव शरीर पर समर्पित किया। राहुल बेसरा ने बताया कि मृतक संजय हांसदा एक होनहार खिलाड़ी था। सड़क हादसा में मौत हो जाने से हमारी टीम व क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


