Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident Claims Life of Biker Naresh Hembrom in Khorimahua
घायल नरेश हेंब्रम ने रांची में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक और आक्रोश

घायल नरेश हेंब्रम ने रांची में तोड़ा दम, क्षेत्र में शोक और आक्रोश

संक्षेप:

खोरीमहुआ के बलहारा-जमडार मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में नरेश हेंब्रम (34 वर्ष) की मौत हो गई। तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। नरेश को गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे से गांव में शोक और आक्रोश फैल गया है।

Nov 29, 2025 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

खोरीमहुआ। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के बलहारा-जमडार मुख्य मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार नरेश हेंब्रम (34 वर्ष) ने शुक्रवार को रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नरेश कोडरमा जिला अंतर्गत डगरनवा पंचायत के बंडूमुरहा गांव के निवासी थे। हादसे में उनका साथी भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अब भी जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलहारा पंचायत भवन के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद नरेश को बचाया नहीं जा सका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नरेश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोग लगातार बढ़ती हाइवा दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सह समाजसेवी सुकेज हेंब्रम ने कहा कि अवैध माईन्स से अवैध बोल्डर ढोने के दौरान तेज रफ्तार में भागने के कारण आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। हाईवा की चपेट में आकर निर्दोष लोग जान गंवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन और वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगाने, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा हाईवा मालिक एवं चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।