
सड़क दुर्घटना में घायल हुए पति की मौत, पत्नी इलाजरत
गांडेय थाना क्षेत्र के तुरुकतप्पा गांव के 60 वर्षीय मो मुमताज अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी नजमा खातून गंभीर रूप से घायल हैं। मुमताज के निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को कब्रिस्तान में किया गया।
गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के डोकीडीह पंचायत के तुरुकतप्पा गांव निवासी 60 वर्षीय मो मुमताज अंसारी नामक व्यक्ति की मौत बुधवार दोपहर को देवघर जिला के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वहीं घटना में घायल 55 वर्षीय पत्नी नजमा खातून की स्थिति भी गंभीर है। वर्तमान में घायल महिला का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। इधर पोस्टमार्टम और कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिजन गुरुवार सुबह शव लेकर तुरकतप्पा गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही मुमताज के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से आसपास का माहौल गमगीन हो गया।
डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो अकबर, मो. आलम, मो. याकूब, मो. शाकिर, मो. शाकिर, मो. जाकिर सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। गुरुवार की शाम को स्थानीय कब्रिस्तान में मो. मुमताज के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बता दें कि मो. मुमताज की 6 बेटियां और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है, सिर्फ छोटे बेटे की शादी नहीं हुई थी। परिवारिक सदस्य छोटे बेटे की रिश्ते की बात चला रहे थे। मो. मुमताज एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके अचानक मृत्यु की खबर मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




