सरिया में पेड़ से टकराकर बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

Mar 07, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

शादी की खुशी मातम में बदली मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी गोवर्धन विश्वकर्मा (40), पिता जीतन विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

सरिया में पेड़ से टकराकर बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-बागोडीह रोड पर संत जेवियर्स स्कूल के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी गोवर्धन विश्वकर्मा (40), पिता जीतन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से सरिया-बागोडीह रोड होते हुए सरिया जा रहे थे। इसी दौरान संत जेवियर्स स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मोती विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चों (दो बेटे और एक बेटी) को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार घर में उनकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।