
दो अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत
पीरटांड़ के मधुबन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। पहला व्यक्ति डोभा में डूब गया जबकि दूसरा व्यक्ति सड़क दुर्घटना में मारा गया। पुलिस ने दोनों शवों को गिरिडीह...
पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई है। एक की मौत डोभा में डूबने से हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हुई है। मधुबन पुलिस ने दोनों शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जाता है कि मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत अतकी पंचायत के पथरिया गांव निवासी 49 वर्षीय छोटू बेसरा उर्फ छठू मांझी पिता चरका मांझी की मौत शनिवार देर रात डोभा में डूबने से हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा मधुबन पुलिस को दी गई। मधुबन पुलिस शव को जब्त कर गिरिडीह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर रविवार को धावाटांड़ अतकी मुख्य मार्ग में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अकबकीटांड़ निवासी 56 वर्षीय संखेय सोरेन पिता झरी मांझी की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मधुबन पुलिस घटनास्थल से शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की तहक़ीक़ात में जुटी है। इस बाबत मधुबन थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि दो अलग अलग घटना में दो व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस अग्रेतर कार्यवाई में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


