फंदे से झूलती मिली दो बच्चे की मां, जांच में जुटी पुलिस
ताराटांड़ में कसीरन खातुन, जो करीम अंसारी की पत्नी थी, अपने घर के अंदर फंदे से झूलती हुई मिली। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच जारी है।

ताराटांड़। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा पंचायत अंतर्गत नमनियां गांव के निवासी करीम अंसारी की 22 वर्षीय पत्नी कसीरन खातुन शनिवार अहले सुबह अपने घर के अंदर फंदे से झूलती हुई मिली। विवाहिता के शव को फंदे से झूलता देख स्वजनों व ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना में सूचना दी। सूचना पाकर ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक महिला का मायके जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है।
इधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है और दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना कैसे घटित हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। इधर ताराटांड़ थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। खबर बनाने तक थाना में इस मामले को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


