
जमुआ के मूक बधिर किशोर का शव मोतीलेदा के कुआं से बरामद
बेंगाबाद पुलिस ने मोतीलेदा लकठाही के एक कुएं से 15 वर्षीय किशोर शोभा भोगता का सड़ा गला शव बरामद किया। शोभा 11 जनवरी से लापता था और मानसिक रूप से विक्षिप्त तथा मूक बधिर था। परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने शनिवार सुबह मोतीलेदा लकठाही के एक कुआं से सड़ा गला एक किशोर का शव बरामद हुआ। बरामद शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के करमाटांड़ बलगो गांव निवासी बालो भोगता के 15 वर्षीय पुत्र शोभा भोगता उर्फ शोभा पुजहर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि लकठाही के कुछ लोग सुबह में खेत की तरफ गए हुए थे। खेत के बगल पुराने कुआं में लोगों ने एक शव देखा। कुआं में शव मिलने की सूचना पर गांव के लोग जमा हो गए।
फिर स्थानीय लोगों ने बेंगाबाद को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं से शव को बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों को मोतीलेदा के एक कुआं से शव बरामद होने की सूचना मिलने पर परिजन गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने 15 वर्षीय शोभा भोगता उर्फ शोभा पुजहर के रूप में शव की पहचान कर ली। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शोभा भोगता मानसिक रूप से विक्षिप्त था और मूक बधिर भी था। वह 11 जनवरी से लापता था। परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे लेकिन कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच मोतीलेदा के लकठाही के एक कुआं से शव बरामद होने की खबर मिली। इसकी सूचना पाकर जमुआ से परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान कर ली। इधर बेंगाबाद थाना में परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी का केस दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




