हेडमास्टर एवं हल्का कर्मचारी के निधन पर शोक
देवरी अंचल में राजस्व उप निरीक्षक राम मुर्मू का आकस्मिक निधन हो गया। उनका निधन रांची में उपचार के दौरान हुआ। वहीं, प्रधानध्यापक सुधा देवी की भी मौत हो गई। दोनों के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) राम मुर्मू 28 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने शोक जताया। इस सम्बंध में बताया गया कि राम मुर्मू मूलतः बेंगाबाद अंचल क्षेत्र के निवासी थे। फिलहाल वे सिमडेगा जिला में मकान बना कर रह रहे थे। बताया कि राम मुर्मू की आठ माह पूर्व देवरी अंचल में पदस्थापना हुई थी। जिसमे देवरी अंचल के हल्का 9 एवं 10 में कार्यरत थे। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उन्हें रांची ले जाया गया।
इसी क्रम में सोमवार को उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी के अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों ने शोक जताया। इधर, देवरी अंचल एक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खसलोडीह में प्रधानध्यापक के पद पर कार्यरत बरवाडीह गांव की सुधा देवी 51 वर्ष की रविवार देर रात में मौत हो गई। प्रधानाध्यापक की मौत की सूचना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। बताया कि सुधा देवी धनबाद जिले से विरमित होकर एक सितम्बर 2025 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खसलोडीह में प्रधानध्यापक के पद पर प्रतिनियुक्त हुई थी। रविवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उपचार के लिए उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार को सुरेंद्र सिंह, बनारस प्रसाद सिंह, सूर्यनारायण सिंह, कामेश्वर प्रसाद सिंह आदि लोगों ने शोक जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


