Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Deaths of Migrant Workers in Bagodar Families in Mourning
प्रवासी मजदूरों के क्रंदन व चित्कार से माहौल हो रहा गमगीन

प्रवासी मजदूरों के क्रंदन व चित्कार से माहौल हो रहा गमगीन

संक्षेप:

बगोदर प्रखंड के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है, जिसमें एक मजदूर दक्षिण अफ्रीका में काम करता था। खेमलाल महतो का इलाज के दौरान धनबाद के अस्पताल में निधन हो गया। अन्य मजदूरों की भी देश के विभिन्न शहरों में मौत हुई। पूर्व विधायक ने सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए नीति बनाने की अपील की।

Nov 17, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र एवं आसपास के इलाके के प्रवासी मजदूरों के परिजनों के क्रंदन, पीड़ा एवं चित्कार से माहौल गमगीन हो रहा है। एक सप्ताह की बात करें तब बगोदर एवं आसपास के इलाके के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक मजदूर विदेश में रहता था जबकि तीन मजदूर देश के अलग-अलग शहरों में रहकर मजदूरी करते थे। जानकारी के मुताबिक, बगोदर प्रखंड के पोखरिया के प्रवासी मजदूर खेमलाल महतो की मौत रविवार को धनबाद के एक अस्पताल में हो गई है। वे दक्षिण अफ्रीका में ट्रांसमिशन लेन में काम करता था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मुंबई भेज दिया गया था और फिर मुंबई से 12 नवंबर को घर आने के बाद धनबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इलाज के दौरान मौत हो गई। शव जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की हो रही मौत पर दुख जताते हुए कहा कि मजदूरों की मौत के बाद उनके आश्रितों के भरण-पोषण के लिए सरकार को कोई नीति बनानी चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार को मामले में गंभीर होने की जरूरत पर जोर दिया। दूसरी ओर बगोदर से सटे अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा के प्रवासी मजदूर घनश्याम सिंह उर्फ गुलटेनिया का शव रविवार को मुंबई से गांव पहुंचा। वह वहां रहकर मजदूरी करता था। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके एक दिन पूर्व शनिवार को मुंबई से बगोदर के धरगुल्ली के प्रवासी मजदूर रतन साव का शव गांव पहुंचा था। उसकी भी तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था और इस बीच उसकी मौत हो गई थी। इसके पूर्व इसी सप्ताह अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा के प्रवासी मजदूर अर्जुन पंडित की बिहार के बेगूसराय में मौत हो गई।