बोरसी के धुएं से दम घुटने से मां की मौत, बेटा बेहोश

Jan 02, 2026 11:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

झारखंड के पिंडरसोत गांव में एक महिला की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। महिला अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी, जो धुएं के प्रभाव से बेहोश पाया गया। इलाज के बाद बच्चे की हालत में सुधार हुआ। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बोरसी के धुएं से दम घुटने से मां की मौत, बेटा बेहोश

झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना अंतर्गत पिंडरसोत गांव में गुरुवार रात बोरसी के धुआं से बंद कमरे में सोयी हुई एक महिला का दम घुटने से मौत हो गयी। साथ में सो रहे उसका बच्चा पूरी रात बेहोश पड़ा रहा। इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया गया। बता दें कि पिंडरसोत गांव में प्रदीप वर्मा की पत्नी रेखा देवी(40) अपना पुत्र साजन कुमार(11) के साथ अपने कमरे में सो रही थी। मकान पक्का है। दोनों मां बेटे गहरी नींद में सो गए। इसी बीच बोरसी का धुआं फैलने से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई। इससे सोई हुई महिला ने रात में ही दम तोड़ दिया वहीं साथ में सो रहे बच्चे पूरी रात बेहोश रहा।

सुबह उसे बेहोशी हालत में पाया गया। बोरसी से खाट में आग पकड़ ली थी जिससे इतनी मात्रा में धुएं का उत्सर्जन हुआ। सुबह देर तक नहीं जगने से गोतनी और सास सो रहे कमरे में गई तो बहू को मृत अवस्था में पाया। वही साथ सो रहे साजन कुमार बेहोश मिला पर उसकी सांस चल रही थी। इसपर परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए उसे ले गए। चिकित्सा सुविधा मिल जाने पर उसकी तबीयत में सुधार हो गई। इधर घटना की खबर सुनकर मुखिया अनिता देवी, पूर्व मुखिया सकीना खातून, मुखिया पति अजीत वर्मा, मुस्लिम अंसारी, अर्जुन वर्मा, मुन्ना वर्मा, देवनन्दन वर्मा, सुखदेव वर्मा आदि लोग पहुंचकर पीड़ित स्वजनों को ढाढस बंधाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;