गुजरात से चौथे दिन गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर के प्रवासी मजदूर अजय कुमार महतो का शव गुजरात से घर पहुंचा। 20 दिन पहले काम करने गए अजय की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। विधायक नागेन्द्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने परिजनों को सहारा दिया। इलाके में लगातार प्रवासी मजदूरों की मौतें हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।

गुजरात से चौथे दिन गांव पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव

बगोदर। बगोदर प्रखंड के पोखरिया के प्रवासी मजदूर अजय कुमार महतो का गुजरात से चौथे दिन बुधवार को शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पीड़ित परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। इधर, शव आने की सूचना पर विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह गांव पहुंचे। पीड़ित परिजनों को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि अजय कुमार महतो 20 दिन पूर्व ही गुजरात गया था। गुजरात के कच्छ जिले में वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। काम के दौरान वह ऊंचाई से गिर गया था और 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी।

बता दें कि महानगरों में रहकर मजदूरी करने वाले इलाके के प्रवासी मजदूरों की लगातार मौत हो रही है। कोई ऐसा महीना नहीं होगा जिस महीने किसी मजदूर की मौत नहीं होती होगी। यह भी बता दें कि एक पखवाड़े के अंदर इलाके के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है। इसके पूर्व 27 मार्च को बगोदर मुख्यालय के विवेक नगर के प्रवासी मजदूर लालेश्वर मिस्त्री की नागपुर में सड़क दुघर्टना में मौत हुई थी। इसके बाद 28 मार्च को धरगुल्ली के प्रवासी मजदूर पप्पू रवानी की मुंबई में सड़क दुघर्टना में मौत हुई थी। इसी बीच 5 अप्रैल को अजय महतो की गुजरात में मौत हो गई। इसके अलावा 5 अप्रैल को हीं खेतको के प्रवासी मजदूर फलजीत महतो का निधन मुंबई में हो गया था। उसका शव एक दिन पूर्व मंगलवार को गांव आया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।