जंगली हाथी से घायल महिला की मौत
तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनिया गांव में रामू यादव की पत्नी मंगरी देवी की रविवार को रिम्स में मौत हो गई। उन्हें जंगली हाथी ने घायल किया था, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी और एक हाथ टूट गया था। पूर्व विधायक राजकुमार यादव और भाजपा नेता मनोज यादव ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मनिया गांव के निवासी रामू यादव की पत्नी मंगरी देवी की रविवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिछले दिनों रामू यादव की पत्नी मंगरी देवी को जंगली हाथी ने घायल कर दिया था। हाथी के पटक कर घायल करने से मंगरी देवी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी और एक हाथ भी टूट गया था। इस घटना के बाद मंगरी देवी का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। जहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है। इस घटना से मर्मांहत पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने रेंजर अनिल कुमार से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
वहीं भाजपा नेता मनोज यादव ने भी वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


