
घर की बुनियाद काट रहे व्यक्ति पर गिरा पत्थर, हुई मौत
तिसरी थाना क्षेत्र के मैयनी गांव में 55 वर्षीय बबुआ सोरेन की शुक्रवार को एक घर की बुनियाद काटते समय पत्थर से दबकर मौत हो गई। उन्हें तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर ने उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के मैयनी गांव के निवासी बबुआ सोरेन ( 55 ) की शुक्रवार को गुमगी में एक घर की बुनियाद काटने के दौरान पत्थर से दबने के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों द्वारा बबुआ सोरेन को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने जांच कर उन्हें ईसीजी कराने के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। ताकि मौत का सही रूप से पता चल सके। इस सम्बन्ध में बताया गया कि बबुआ सोरेन गुमगी के एक व्यक्ति के यहां घर की बुनियाद कोड़ रहे थे। चूंकि जमीन पहाड़ी पर है।
बुनियाद काटने के दौरान ही ऊपर से बड़ा पत्थर बबुआ के शरीर पर गिर गया जिससे वह दब गए और उनके सीना में गंभीर रूप से चोट लग गई। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया और उन्हें जांच के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। इधर बबुआ सोरेन की मौत की घटना सुनकर उनकी पत्नी, बेटा, पुत्री सहित जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, सिंघो पंचायत के मुखिया मो हाशिमउद्दीन, गुमगी के नरेश यादव, सुनील शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, योगेन्द्र विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा आदि भारी संख्या में लोग तिसरी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बबुआ सोरेन की मौत होने से उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री दहाड़ें मारकर रो रही थी। पत्नी और पुत्री व पुत्र की चित्कार से पूरा अस्पताल परिसर दहल गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




