छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, गांव में मातम

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बेंगाबाद के विशनपुर गांव में 9वीं कक्षा के छात्र रॉबिन कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत, गांव में मातम

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह पंचायत के विशनपुर गांव के 9वीं कक्षा के छात्र रॉबिन कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। स्कूली छात्र की मौत से घटना के गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि अशोक मंडल का 14 वर्षीय पुत्र रॉबिन कुमार नौवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर धनबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। धनबाद से विशनपुर गांव छात्र का शव पहुंचते ही कोहराम मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से वहां का माहौल गमगीन बना हुआ था। इधर बेंगाबाद पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।