वृद्ध महिला की कुएं में डूबने से मौत
झारखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र के झारखंडी गांव में 65 वर्षीय विधवा मांगरी देवी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। उनके पति की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार के अनुसार, वह कुएं में फिसल गईं। पुलिस ने मामले में कोई विवाद नहीं पाया और शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी।

झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के झारखंडी गांव की महिला मांगरी देवी (65) की मौत शुक्रवार सबेरे कुआं में डूबने से हो गई। वह विधवा थी। उसके पति जीतन महतो की मौत वर्षों पहले हो चुकी है। उक्त महिला के दो पुत्र बिनोद वर्मा और यमुना वर्मा बालिग हैं और बाल बच्चेदार भी। परिजनों की मानें तो कुआं में फिसलकर गिरने से उसकी मौत हो गई। लोग जबतक बचाव के लिए दौड़े तबतक प्राण पखेरू उड़ चुके थे। हालांकि कुआं घर से दूर है। वहां वह क्यों गई इसपर भी लोग तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हीरोडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
किसी तरह का विवाद नहीं पाकर ग्रामीणों की भावनाओं के अनुसार शव की अंत्येष्टि करने की इजाजत दे दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


