मुंबई में मृत प्रवासी मजदूर का शव गांव पहुंचा
गावां प्रखंड के सांख गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक तुरी की मुंबई में आकस्मिक मृत्यु हो गई। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी और चार छोटे बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पार्थिव शरीर गांव लाने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सांख गांव निवासी 45 वर्षीय अशोक तुरी की मुंबई में आकस्मिक मृत्यु हो गई। वे मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि अशोक तुरी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी सहित चार छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अन्य प्रवासी मजदूरों के सहयोग से सोमवार को उनका पार्थिव शरीर मुंबई से गांव सांख लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और माहौल गमगीन हो गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान पंसस अकलेश यादव, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार, नीतीश राउत, दिनेश राउत, बीरेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


