युवक के निधन पर शोक जताया

Feb 07, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह गांव के 28 वर्षीय युवक गौतम कुमार राय का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। गौतम को दस साल पहले किसी हिंसक पशु ने काटा था, लेकिन समय पर एंटी रैबीज की दवा नहीं मिल सकी। एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां पटना में उसकी मृत्यु हुई।

युवक के निधन पर शोक जताया

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र पर्वतुडीह गांव के 28 वर्षीय युवक गौतम कुमार राय की शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो जाने से परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में लोगों ने बताया कि गौतम को करीब दस साल पूर्व में संभवतः कुत्ता, बिल्ली अथवा किसी हिंसक पशु ने नोच लिया था। जिसमे उसके परिजन उसे समय पर एंटी रैबीज की दवा नहीं दिला सके थे। इसी क्रम में रैबीज का जहर/विष पूरे शरीर में फैल गया। एक सप्ताह पूर्व उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे उपचार के लिए उसे गिरिडीह, धनबाद, रांची एवं पटना ले जाया गया। इलाज दौरान शुक्रवार को पटना में उसकी मौत हो गई।

बताया कि अपने घर में इकलौता पुत्र था। घटना के बाद उसकी पत्नी एवं एक छोटी बच्ची के समक्ष दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।