Gridih News: गिरिडीह: निर्माणाधीन छज्जा गिरने से दबकर मां-बेटे की मौत, राजमिस्त्री घायल
Gridih News: झारखंड के गिरिडीह स्थित हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार को निर्माणाधीन छज्जा गिरने से एक मां और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके बेटे राज कुमार के रूप में हुई। हादसे में घायल राजमिस्त्री का इलाज चल रहा है, और परिवार को सरकारी सहायता की मांग की गई है।

Gridih News: झारखंडधाम (गिरिडीह), प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन छज्जा ढह जाने से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि राजमिस्त्री घायल है। जानकारी के अनुसार आंगन की दीवार पर बना 48 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। भारी स्लैब के मलबे में दबने से मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनीता देवी (45 वर्ष), पति लट्टू यादव और उनके बेटे राज कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई।
घटना का समय
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे मां-बेटे घर के आंगन में दीवार के पास खड़े थे। इसी दौरान राजमिस्त्री के ऊपर चढ़ते ही आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। दोनों भारी स्लैब के नीचे दब गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजकुमार परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। परिवार में तीन बेटे हैं। अन्य दो बेटे सुनील यादव और सूरज यादव रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर रहते हैं। मां और बड़े भाई की एक साथ मौत की सूचना मिलते ही दोनों भाइयों सहित पूरे परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा。
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार दिनेश ने हीरोडीह थाना को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे में घायल राजमिस्त्री प्रदीप यादव (40) का भी इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
फोटो11 जीआरडी 153 सलैया गांव में छज्जा गिरने से मां बेटे की मौत के बाद जांच करती पुलिस और रोते बिलखते परिजन।
154 घटना में घायल राजमिस्त्री प्रदीप।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


