कार की ठोकर से गोविन्दपुर के स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

ताराटांड़ थाना क्षेत्र में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर एक युवक सुभाजीत सिन्हा की टाटा नेक्सोन कार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ गोविन्दपुर से उसरी वाटर फॉल घूमने आया था। घटना के समय दूसरा युवक घायल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कार की ठोकर से गोविन्दपुर के स्कूटी सवार की मौत, एक घायल

ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के समीप रविवार संध्या करीब पांच बजे टाटा नेक्सोन कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक को हल्की फुल्की चोट आई है। मृतक की पहचान धनबाद जिला अंतर्गत पवन परिसर वनकाली रोड गोविन्दपुर के लगभग 28 वर्षीय युवक सुभाजीत सिन्हा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरों की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सुभाजीत सिन्हा अपने दोस्तों के साथ गोविन्दपुर से सुबह में उसरी वाटर फॉल गिरिडीह घुमने आया था। शाम को वाटर फॉल से वापस अपना घर गोविन्दपुर जाने के क्रम में गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग बड़कीटांड़ जंगल के पास धनबाद से गिरिडीह तरफ जा रही उक्त कार ने स्कूटी में ठोकर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार एक युवक सुभाजीत सिन्हा की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार एक युवक को हल्की फुल्की चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है और दोनों वाहनों को ताराटांड़ थाना में जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।