Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Accident Man Dies After Falling from Train Near Giridih Station
ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, यूडी कांड अंकित

ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, यूडी कांड अंकित

संक्षेप:

गिरिडीह-मधुपुर रेल खंड पर गिरिडीह स्टेशन के निकट गरहाटांड़ में एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मृतक किशोरी पांडेय थे, जो अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 10, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-मधुपुर रेल खंड पर गिरिडीह स्टेशन के निकट गरहाटांड़ में मधुपुर-गिरिडीह सवारी गाड़ी से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी किशोरी पांडेय है। सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मृतक के भाई जनार्दन पांडेय की शिकायत पर यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जनार्दन पांडेय ने पुलिस को बताया है कि वे लोग मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुंगलो के रहनेवाले हैं।

वर्तमान में मंगरोडीह में रह रहे हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे उसे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई किशोरी पांडेय गहराटांड़ में रानी सती मंदिर के नजदीक रेलवे लाइन पर गिरे पड़े हैं। सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे तो पता चला कि रेलवे पुलिस द्वारा उसके बड़े भाई को सदर अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि चिकित्सक ने उसके बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया है। उसके बड़े भाई अपनी बेटी के घर से ट्रेन से आ रहे थे। इसी दौरान पोल नंबर 36/11 के पास ट्रेन से गिर गये जिससे उनके सर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौत हो गयी। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।