
छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क जाम के संकट से राहगीर त्रस्त
छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क जाम की समस्या से राहगीर परेशान हैं। प्रतिदिन जाम लगने से वाहनों की कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों को निकलने में कठिनाई होती है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के प्रयास न होने के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।
बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क जाम के झाम से राहगीर त्रस्त हैं। प्रतिदिन चौक पर सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। खरगडीहा चौक पर बुधवार की दोपहर लगभग पौने तीन बजे मुख्य सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जाम के कारण काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रही। राहगीरों को जाम से निकलना मुश्किल साबित हो रहा था। बड़ी मुश्किल से जाम हटने के बाद वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। बतला दें कि छोटकी खरगडीहा चौक सड़क जाम की समस्या से उबर नहीं पा रहे हैं। राहगीरों के लिए यह सर दर्द साबित होने लगा है।
फिर सड़क जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। चौक पर सड़क की जमीन अधिग्रहण कर प्रतिष्ठान बना दिया गया है। सड़क संकरी हो जाने के कारण दोनों तरफ से वाहनों को आ जाने से पलक झपकते ही सड़क जाम लग जाती है। यह सड़क सबसे व्यस्तम माना जाता है। इस पथ होकर बेंगाबाद चतरो के अलावा जमुआ मिर्जागंज के लिए शॉर्टकट रास्ता माना जाता है। जिससे पथ पर वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सनद रहे कि वर्षों पहले छोटकी खरगडीहा चौक पर सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी विजया जाधव ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया था। अतिक्रमण हटाने के बाद राहगीरों को काफी राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से चौक अतिक्रमण की चपेट में आ गया है जिससे सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है। हालांकि स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चौक पर मापी कर उसे चिन्हित भी किया गया लेकिन मामला ठंडे बस्ता में पड़ा हुआ है। जिससे सड़क जाम की समस्या यहां नासूर बनती जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




