
मकर संक्रांति के अवसर पर टाटो में दही-चूड़ा कार्यक्रम
बरमसिया पंचायत के टाटो गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के नव-नियुक्त राज्य सचिव राजेश कुमार वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उनकी राजनीति की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे शिक्षा संबंधी समस्याओं को हल करेंगे। ग्रामीणों ने भी उन पर अपना समर्थन जताया।
बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत टाटो गांव में बुधवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस शैक्षणिक प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त राज्य सचिव राजेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। वर्मा के राज्य सचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रामिणों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजेश कुमार वर्मा का राजनीतिक सफर हमेशा जनता के बीच रहकर जनहित के कार्यों से जुड़ा रहा है।
उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय रीतलाल वर्मा के साथ रहकर लंबे समय तक जनसेवा की है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें शैक्षणिक प्रकोष्ठ राज्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को राज्य में एक नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य करेंगे। वहीं स्थानीय मुखिया विशुनदेव वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजेश कुमार वर्मा की राजनीति जाति-पाति से ऊपर उठकर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली रही है। शिक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण दायित्व में वे प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की समस्याओं और कमियों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। वहीं राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज ग्रामीणों से जो स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है, उसके लिए वे सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्यार और विश्वास उन्हें और अधिक ऊर्जा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान टाटो ग्रामीण अध्यक्ष सदानंद वर्मा, प्रेम कुमार, मेघलाल वर्मा, कामदेव वर्मा, रामजी कुमार, पिंकू कुमार, गोपाल विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, महेन्द्र वर्मा, दामोदर महतो, विशाल राय, बालजागेश्वर वर्मा, पप्पू वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




