Tourist Rush at Waterfall During Christmas 2025 Christian Hill Remains Deserted क्रिसमस पर वाटर फॉल में सैलानियों की उमड़ी भीड़, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTourist Rush at Waterfall During Christmas 2025 Christian Hill Remains Deserted

क्रिसमस पर वाटर फॉल में सैलानियों की उमड़ी भीड़

गिरिडीह में क्रिसमस 2025 का जश्न वाटर फॉल पर धूमधाम से मनाया गया, जहां पर्यटकों की चहल-पहल से बाजार गुलजार रहे। लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने आए और खूबसूरत दृश्यों का आनंद लिया। वहीं, क्रिश्चियन हिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 26 Dec 2024 01:55 AM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस पर वाटर फॉल में सैलानियों की उमड़ी भीड़

गिरिडीह, प्रतिनिधि। साल 2025 की खुमारी ईसाईयों के प्रमुख त्योहार क्रिसमस से शुरु हो गई। बुधवार को इस बड़े दिन पर वाटर फॉल पर्यटक स्थल पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। इसे देखकर पर्यटक स्थल के दुकानदार भी खुश दिखे। वाटर फॉल का झरना, जंगलों से भरे मन लुभाते मनोरम दृश्य, सुंदर पेड़ और पहाड़ पर्यटकों की खूब पसंद आई। पर्यटक स्थल वाटर फॉल पर्यटकों से गुलजार रहा। लोग सपरिवार पिकनिक मनाने में व्यस्त दिखे। क्रिसमस पर केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर खूब मजे किए, वहीं कई लोग ग्रुप भी मस्ती करने को पहुंचे। इस दौरान कई यादगार पलों को मोबाइल पर कैद भी किया। देर शाम तक वाहनों का रहा जाम

वाटर फॉल से मुख्य सड़क तक सुबह से ट्रैफिक जाम लगना शुरु हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। जाम को सुचारु रखने में पुलिस और स्थानीय लोगों को खूब पसीना बहाना पड़ा। वाटर फॉल में पार्किंग पर्यटकों को खूब भाया। दर्शनीय स्थल तक आने में लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। हालांकि कल-कल करता झरना लोगों की थकान को दूर कर दिया। लोग परिवार के साथ खूब मस्ती की। संकरा रोड होने के चलते यहां लंबा जाम लगता रहा।

क्रिश्चयन हिल में रहा सन्नाटा

वाटर फॉल और खंडोली एक ओर जहां क्रिसमस पर जश्न में डूबा रहा, वहीं बन्खंजों क्रिश्चियन हिल पर्यटकों के लिए रोता रहा। यह स्थल क्रिसमस पर वीरान रहा, जबकि क्रिसमस के दिन से इस स्थल पर भीड़ उमड़ने लगती है, जो लगातार एक माह तक रहती है। लेकिन इस बार क्रिसमस पर क्रिश्चियन हिल का खूबसूरत पहाड़ भी सैलानियों से वंचित रहा। यहां के बारे में बताया जाता है कि इसकी खूबसूरती पर भू-माफिया की नजर लग गई। यही वजह है कि हिल के चहुंओर की सुंदर भूमि अब चहारदीवारी में बदल गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।