महापर्व रामनवमी को लेकर तिसरी पुलिस मुस्तैद
तिसरी पुलिस रामनवमी महापर्व के लिए पूरी तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में, पुलिस ने जुलूस के मार्गों पर ड्रोन कैमरा से छतों का निरीक्षण किया। सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी ताकि कोई भी व्यवधान न हो।

तिसरी। हिंदू धर्म के महापर्व रामनवमी को लेकर तिसरी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और रामनवमी पूजा व जुलूस के दौरान कोई भी चूक या अनहोनी न हो इसके लिए पूरी सक्रियता और गंभीरता के साथ हर पहलू पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने तिसरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम इलाका पलमरुआ सहित सठनाल, नईयाडीह, भूरंगोडीह, कासीटांड़, कमरटांड़, चंदौरी व ककनी आदि गांवों में गुजरने वाले रामनवमी जुलूस के मार्गों पर स्थित घरों की छतों का ड्रोन कैमरा चलाकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने जिस गांव के जिन मार्गों से जुलूस गुजरेगा, उन गांवों के जुलूस गुजरने वाले मार्गों पर स्थित घरों की छतों पर रखे गए हर एक वस्तुओं को हटाने का काम कर रही है।
पुलिस बारी-बारी से उक्त सभी गांवों में जाकर यह कार्रवाई की है। साथ ही थाना प्रभारी रंजय कुमार ने क्षेत्र के सभी गांवों के हर जाति और समुदाय के लोगों से रामनवमी पूजा और जुलूस के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने और शांति पूर्वक रूप से रामनवमी पूजा संपन्न कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान हर गांव में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। कोई भी असामाजिक तत्व जुलूस के दौरान खलल पैदा न कर सके। इसके लिए शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


