ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतिसरी: दुलियाकरम गांव में छापा, प्रतिबंधित मांस बरामद

तिसरी: दुलियाकरम गांव में छापा, प्रतिबंधित मांस बरामद

तीन पर प्राथमिकी दर्ज दो लोगों के घरों में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद की है। छापामारी दल में पशु चिकित्सक सुनील कुमार,...

तिसरी: दुलियाकरम गांव में छापा, प्रतिबंधित मांस बरामद
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहFri, 19 Jun 2020 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय बीडीओ सुनील प्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम ने तिसरी थाना क्षेत्र के दुलियाकरम गांव में एक विशेष समुदाय के दो लोगों के घरों में छापामारी कर प्रतिबंधित मांस बरामद की है। छापामारी दल में पशु चिकित्सक सुनील कुमार, एसआई रोशन कुमार, एएसआई आमोद कृष्ण झा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बताया जाता है कि एक विशेष समुदाय के एक व्यक्ति के घर में गुरुवार को लड़की की शादी होनेवाली थी। अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। आरोपियों ने अहले सुबह ही प्रतिबंधित मवेशी को काटा था। इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना तिसरी के बीडीओ सुनील प्रकाश और थाना को दे दी।

गुप्त सूचना के आधार पर बीडीओ की अगुवाई में पुलिस टीम दुलियाकरम पहुंची और छानबीन करने लगी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपियों ने प्रतिबंधित मांस को घर के एक रुम में रखकर ताला बंद कर फरार हो गए। बीडीओ और छापामारी दल में शामिल अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों से काफी कहने पर भी घर को नहीं खोला गया। बाद में बीडीओ के कहने पर उक्त रुम का ताला तोड़ा गया। ताला तोड़कर जैसे ही अधिकारी अंदर गए तो बड़े डेग में प्रतिबंधित मांस देखकर दंग रह गए। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को जब्त कर तिसरी थाना ले आई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीडीओ सुनील प्रकाश ने कहा कि दुलियाकरम गांव में प्रतिबंधित मवेशी काटे जाने की सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर ही दुलियाकरम के निवासी शब्बीर मियां आदि के घर में छापामारी की गई जहां से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। हालांकि मांस की जांच कराई जाएगी। दूसरी ओर थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय का कहना है कि शब्बीर मियां समेत तीन लोगों पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें