मजिस्ट्रेट चेकिंग में 07 लाख की वसूली
धनबाद मंडल में मंगलवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 7 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल 1479 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 5 Dec 2024 12:36 AM
Share
सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को धनबाद मंडल के कई स्टेशन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 7 लाख का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान में कुल 1479 यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करनेवाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 06 लाख 91 हज़ार 685 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 170 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। उक्त जानकारी सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।