Gridih News: दो बाइकों में टक्कर, तीन युवक गंभीर
Gridih News: बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर गंगटी मोड़ के पास बुधवार दोपहर ओवरटेक के दौरान दो बाइक टकरा गईं। हादसे में सुशांत कुमार, नितेश कुमार राम और कृष्ण कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्ण की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेजा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर गंगटी मोड़ के पास बुधवार दोपहर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नवाडीह खुर्दा के सुशांत कुमार, नवाडीह के नितेश कुमार राम और खुरचुट्टा के कृष्ण कुमार राय शामिल हैं। इनमें कृष्ण की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह स्थित एक निजी क्लीनिक भेज दिया गया है जबकि सुशांत और नितेश का इलाज बेंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार पारडीह मोड़ की ओर से खुरचुट्टा की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान गंगटी मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में चार में से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

