Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsThree Injured in Violent Clashes Over Dispute in Devari Villages
आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

आपसी विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल

संक्षेप: देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह और जमडीहाबागी गांव में शनिवार को आपसी विवाद के चलते तीन लोग घायल हो गए। हरिरायडीह में बर्तन धोने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें मदन यादव और निक्की कुमारी घायल...

Sun, 7 Sep 2025 03:52 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह एवं जमडीहाबागी गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। एक घटना हरिरायडीह गांव में हुई। जहां कुआं के पास बर्तन धोने को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल मदन यादव 35 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित मदन यादव ने बताया कि बर्तन धोने को लेकर कहा सुनी के बाद गांव के नकुल हाजरा ने अचानक टांगी से मारकर उसे घायल कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर उक्त घटना में दूसरे पक्ष की निक्की कुमारी 26 वर्ष को भी चोट आई है। जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में उपचार करवाया गया। इधर दूसरी घटना जमडीहाबागी गांव में हुई। जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सविता देवी 26 वर्ष घायल हो गयी। सविता देवी पति चंद्रदेव दास को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।