फोन पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार की प्रशासन से गुहार

Feb 15, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

हीरोडीह थाना क्षेत्र के डांगारडीह गांव में पंकज कुमार साव ने आरोप लगाया है कि उसके पिता को जगदीश साव ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच के लिए पीड़ित ने हीरोडीह पुलिस से मदद मांगी है। पंकज का कहना है कि धमकी की रिकॉर्डिंग उनके पास है और वे परिवार को सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

फोन पर जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार की प्रशासन से गुहार

हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगारडीह (किसगो) गांव में एक व्यक्ति को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने हीरोडीह पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग रविवार को की है। इस मामले को लेकर डांगारडीह निवासी सुखदेव साव के पुत्र पंकज कुमार साव ने हीरोडीह थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है। कहा है कि जमीन मापी के दौरान पड़ोसी बलदेव साव ने मेरे पिता को बुलाया था। इसी विवाद को लेकर 13 फरवरी 2026 की सुबह अपने गांव के ही जगदीश साव ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित ने बताया कि धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब मामले को सुलझाने के उद्देश्य से वे संबंधित व्यक्ति के घर गए तो आरोपित पक्ष के परिवार के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर उल्टे गाली-गलौज की तथा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पंकज कुमार साव ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ताकि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके। इस संबंध में प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।