ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमहा मिष्टकाभिषेक पर हजारों भक्तों की उमड़ी सैलाब

महा मिष्टकाभिषेक पर हजारों भक्तों की उमड़ी सैलाब

जैनियों के पावन तीर्थस्थल मधुबन में भगवान बाहुबली का महा मिष्टकाभिषेक साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया...

महा मिष्टकाभिषेक पर हजारों भक्तों की उमड़ी सैलाब
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 26 Feb 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

जैनियों के पावन तीर्थस्थल मधुबन में भगवान बाहुबली का महा मिष्टकाभिषेक साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया।बात दें कि मधुबन स्थित बीस पंथी कोठी में विराजमान बाहुबली भगवान की विशालकाय प्रतिमा का गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक विधि विधान से अभिषेक किया गया। मधुबन जैन समाज द्वारा आयोजित महा मिष्टकाभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान के अभिषेक महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति की गंगा में खूब डुबकी लगाई। । साधू संतों के सानिध्य में अभिषेक की बोली लगाई गई। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा व भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। बाहुबली भगवान की पंचामृत अभिषेक, ईख के रस से अभिषेक, दूध, दही, घृत, हल्दी, सर्वोषधि, अष्टगंध, केसर, चंदन व विभिन्न प्रकार के फलों के रस से बारी बारी से अभिषेक किया गया। श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन होकर भक्ति की गंगा में डुबकी लगाई। कार्यक्रम के संयोजक शैलेश जैन व पंडित दीपक कुमार उपाध्याय के कुशल निर्देशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मधुबन में विराजमान तमाम साधू साध्वी ससंघ तथा जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें