Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsThird Block Conference of CPI ML Youth Assembly Held in Devri - New Committee Formed
इंनौस सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष व सचिव का चयन

इंनौस सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष व सचिव का चयन

संक्षेप:

देवरी के तेतरिया चौक में भाकपा माले के इंकलाबी नौजवान सभा का तीसरा प्रखंड सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में पच्चीस सदस्यीय प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें बलवीर कुमार साव को अध्यक्ष और अजीत...

Sep 14, 2025 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के तेतरिया चौक के मैदान में शनिवार को भाकपा माले के इंकलाबी नौजवान सभा का तीसरा प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यवेक्षक आनंदी यादव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से इंकलाबी नौजवान सभा की पच्चीस सदस्यीय प्रखंड स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बलवीर कुमार साव को प्रखंड अध्यक्ष व अजीत कुमार शर्मा को प्रखंड सचिव के पद पर चुना गया। वहीं कुलदीप राय, अजय चौधरी, सचिन राय, मोहन यादव, मुमताज अंसारी, इस्लाम अंसारी, दीपक साव, सुजीत राम, अजय दास, सद्दाम अंसारी, जहांगीर अंसारी, संजय दास, करण राय, मतियुस टुडू, दिनेश टुडू, कलीम अंसारी, गोविंद साव, अहमद अंसारी, प्रवीण यादव, पप्पू यादव, धीरज सिंह, विकास यादव आदि को कमेटी में शामिल किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष बलवीर कुमार साव व सचिव अजीत शर्मा ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जिला सचिव अशोक पासवान, जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव, इंनौस के जिला सचिव अशोक मिस्त्री, प्रखंड सचिव मुस्तकिम अंसारी, अजय चौधरी, जाहो दास, कैलाश पंडित आदि लोग थे।