Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsThieves Steal Valuables Worth Lakhs from Village Head s Home in Pihra Panchayat
पिहरा पश्चिमी के मुखिया के आवास से लाखों की चोरी

पिहरा पश्चिमी के मुखिया के आवास से लाखों की चोरी

संक्षेप:

गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार के घर में चोरों ने लाखों की संपत्ति चुराई। मुखिया ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सोमवार रात परिवार सो गया था, सुबह ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने बिजली काटकर चोरी की।

Nov 19, 2025 01:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत के मुखिया अमित कुमार के घर में चोरों ने लाखों रुपए की संपति पर हाथ साफ कर लिया। मामले में भुक्तभोगी मुखिया अमित कुमार ने गावां थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मुखिया ने कहा कि सोमवार की रात 10 बजे सभी खा पीकर सो गए थे। मंगलवार की सुबह 5 बजे जब मेरी मां उठी तो मुख्य द्वार समेत कमरे का ताला टूटा हुआ था। वह घबराकर चीखने लगी। हमलोग सब परिवार उठकर जब जांच करने लगे तो देखा कि सभी सामान तितर बितर है। चोरों ने मेरी मां के बक्शे से 5 पीस साड़ी, मेरी बड़ी मां किरण देवी के बक्शे से 20 हजार रुपए नगद, दर्जनों साड़ियां व बहुमूल्य जेवरात जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है, गायब है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उस रात 8 बजे के बाद अहले सुबह तक लाइन कटी हुई थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि चोरों ने बिजली को बाधित कर के चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहां से कुछ दूरी पर एक अन्य बन्द पड़े घर को भी चोरों ने निशाना बनाना चाहा लेकिन वे सफल नहीं हुए। इधर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।