जल मीनार से तीन सोलर प्लेट की चोरी, एक बरामद

Mar 01, 2026 01:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

कानूनी कार्रवाई की मांग प्रकाश में आया है। इस संबंध में गांव के निवासी कार्तिक मांझी (52 वर्ष), पिता स्व० शनीचर मांझी ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर

जल मीनार से तीन सोलर प्लेट की चोरी, एक बरामद

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुबरी के आदिवासी टोला में स्थित पीएचईडी विभाग द्वारा वर्ष 2019 में स्थापित जल मीनार से सोलर प्लेट चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में गांव के निवासी कार्तिक मांझी (52 वर्ष), पिता स्व० शनीचर मांझी ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 23 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने जल मीनार में लगी तीन सोलर प्लेटों को खोलकर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आपसी स्तर पर खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों को गांव के ही राजकुमार मांझी उर्फ बुधन मांझी (पिता रामदेव मांझी) के घर की छत से एक सोलर प्लेट बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने बरामद सोलर प्लेट को रामदेव मांझी को सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी पक्ष द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार गांव के लोगों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत है और सोलर प्लेट चोरी होने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।