Gridih News: गरहाटांड़ में बंद घर से लाखों की चोरी
Gridih News: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। नवीन कुमार जमुआर के घर से 35 हजार रुपये नकद, सोने के गहने और अन्य सामान चोरी हो गए। चोरों ने घर में प्रवेश के लिए खिड़की तोड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। अज्ञात चोरों द्वारा बंद घर को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरहाटांड़ घाटी फिल्ड निवासी नवीन कुमार जमुआर के घर में इस बार चोरों ने चोरी की है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। नवीन कुमार जमुआर का कहना है कि वे लोग इलाज के लिए बाहर गये हुए थे। इस बीच उनके घर में चोरी की घटना घट गयी। पास में रहनेवाले परिवार के एक सदस्य ने खिड़की कटी हुई देख मोबाइल पर उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके वे लोग बाहर से गिरिडीह लौटे और घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर के सभी कमरों का दरवाजा टूटा हुआ है।
अलमारी व बक्सा भी टूटा हुआ और बहुत सारा सामान घर से गायब है। नवीन का कहना है कि उनके घर से 35 हजार रूपये नकद, सोने के चैन, अंगूठी, टॉपस दो जोड़ा, कांसा-पित्तल के बर्त्तन, सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर, कैमरा समेत अन्य सामान की चोरी हुई है।


