Gridih News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में चोरी
Gridih News: गिरिडीह के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोरों ने कार्यालय, पुस्तकालय और प्रयोगशाला के ताले तोड़कर साउण्ड बॉक्स, माइक प्रोजेक्टर, प्रयोगशाला सामग्री और पंखे चुरा लिए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और जांच चल रही है।

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में चोरी की घटना घटी है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस मामल की तहकीकात कर रही है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि विद्यालय के कार्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला समेत अन्य कमरों का ताला तोड़कर या दरवाजे कड़ी तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा साउण्ड बॉक्स, माइक प्रोजेक्टर का यूपीएस, प्रयोगशाला की बहुत सारी सामग्री एवं 3 पंखा की चोरी अज्ञात चोरों ने कर लिया है। साथ ही बहुत सारे सामग्रियों को क्षति पहुंचाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


