Gridih News: बुधुडीह स्कूल से दो रात में 12 साइकिल की चोरी
हिन्दुस्तान, गिरडीह
Gridih News: गांडेय के बुधुडीह गांव में एक सरकारी विद्यालय परिसर से दो रातों में 12 साइकिलें चोरी हो गईं। चोरों ने पहली रात 5 और दूसरी रात 7 साइकिलें चुराई। चुराई गई साइकिलों का वितरण छात्रों के लिए किया जाना था। पहले स्कूल प्रबंधन और संवेदक ने पुलिस को सूचना नहीं दी।

Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव स्थित राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय परिसर से दो रातों में 12 साइकिल की चोरी हो गई। चोरों ने 30 अगस्त की रात 5 और 1 सितंबर की रात 7 साइकिलें उड़ा ली। जानकारी के अनुसार, कल्याण विभाग ने प्रखंड के छात्रों के बीच वितरण के लिए मध्य विद्यालय बुधुडीह को क्लस्टर बनाया है। यहां क्रॉस कंपनी की साइकिल की फिटिंग होती है। फिटिंग का काम बिहार के बेगूसराय निवासी संवेदक मो. चांद के मजदूर अरशद अंसारी, समशेर अंसारी और इमामउल हक कर रहे थे। पहली रात चेन का ताला काटकर और दूसरी रात कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई।
हैरानी है कि अब तक विभाग, संवेदक और स्कूल प्रबंधन ने थाना को सूचना नहीं दी है। तीनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं।


