Gridih News: किराए के मकान से निर्माण सामग्री की चोरी

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा में एक होटल संचालक के किराए के मकान से अज्ञात चोरों ने निर्माण सामग्री और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। घटना के दौरान होटल संचालक अपने भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे और लौटने पर चोरी की जानकारी मिले।

Gridih News: किराए के मकान से निर्माण सामग्री की चोरी

Gridih News: जमुआ। जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा में एक होटल संचालक के किराए के मकान से अज्ञात चोरों ने निर्माण सामग्री और अन्य सामान चोरी कर ली। पीड़ित ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में मनोज कुमार यादव, पिता हरी महतो, मांझतर, पोस्ट ऊपरबहियार, थाना पथरोट, जिला देवघर ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से टीकामघा में किराए के मकान में रहकर होटल का संचालन करते हैं। बताया कि 30 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे वे होटल और मकान में ताला लगाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे।

12 जुलाई 2026 को वापस लौटने पर देखा कि मकान की चहारदीवारी के अंदर रखा सामान गायब है। अज्ञात चोर 15 पीस एस्बेस्टर चदरा, लोहे की दो सीढ़ियां, पांच मोटे लोहे के पाइप और घर के बाहर लगे 35 वाट के पांच बड़े बल्ब चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, जिसके निशान ताले पर स्पष्ट हैं। मनोज यादव ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जमुआ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।