ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडचार साल बाद घर लौटी सुरेखा किडनी निकालने की आशंका

चार साल बाद घर लौटी सुरेखा किडनी निकालने की आशंका

दलालों के चंगुल से बचकर 16 वर्षीय सुरेखा (काल्पनिक) अपने घर पहुंची। गंभीर अवस्था में उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा...

चार साल बाद घर लौटी सुरेखा किडनी निकालने की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSat, 07 Jul 2018 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

दलालों के चंगुल से बचकर 16 वर्षीय सुरेखा (काल्पनिक) अपने घर पहुंची। गंभीर अवस्था में उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगलपुर के स्व. रामलाल मरांडी की पुत्री सुरेखा को गांव का ही कथित दलाल सामेल मरांडी नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2014 में दिल्ली ले गया था।इसके बाद परिजनों को सुरेखा की कोई खबर नहीं मिली। जब परिजनों ने सामेल मरांडी पर सुरेखा को वापस लाने का दबाव बनाया तो 3 जुलाई को सुरेखा को लेकर सामेल गिरिडीह आया। सुरेखा इतनी कमजोर है कि वह चल भी नहीं सकती। कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा है। परिजनों ने आशंका जतायी है कि सुरेखा का किडनी निकाल लिया गया है। सुरेखा के कमर के ऊपर एक ऑपरेशन का निशान भी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई अन्य लड़कियों को भी नौकरी दिलाने के नाम पर सामेल मरांडी ने दिल्ली में बेच चुका है। सुरेखा की किडनी निकाली गई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें