ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआदिवासी महिला की अर्धनग्न लाश मामले की नहीं सुलझी गुत्थी

आदिवासी महिला की अर्धनग्न लाश मामले की नहीं सुलझी गुत्थी

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरदोंगा पंचायत के गम्हरा जंगल से बरामद विधवा आदिवासी महिला 35 वर्षीया मनीषा देवी के मामले की गुत्थी अब तक पुलिस...

आदिवासी महिला की अर्धनग्न लाश मामले की नहीं सुलझी गुत्थी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 01 Nov 2023 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेरदोंगा पंचायत के गम्हरा जंगल से बरामद विधवा आदिवासी महिला 35 वर्षीया मनीषा देवी के मामले की गुत्थी अब तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है। 19 अक्तूबर को मनीषा का शव बरामद हुआ था। बरामदगी के तीसरे दिन शव की शिनाख्त मनीषा के भाई विजय किस्कू द्वारा की गई थी। मनीषा का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में था और वह पति के निधन के बाद से ही अपने मायके में रह रही थी। शव की शिनाख्त होने के बाद यह उम्मीद थी कि अब जल्द ही इस पूरे मामले से पुलिस पर्दा उठा देगी परंतु शव मिलने के 10 दिन बाद भी पुलिस का हाथ इस मामले में खाली है। हत्या के कारणों व हत्यारों का अब तक पुलिस पता नहीं कर सकी है। जिस परिस्थिति में पुलिस को मनीष की लाश मिली थी उससे उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की संभावना जतायी गई थी। हालांकि इसका भी खुलासा अब तक नहीं हो सका है। पुलिस को मनीषा के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मुफस्सिल पुलिस का कहना है कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पायी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था या नहीं। बताते चलें कि इस मामले में मुफस्सिल थाना में चौकीदार ग्रिमचन्द तुरी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की भी आशंका जतायी गई थी। 19 अक्तूबर की सुबह गाय - बकरी को चराने के लिए ग्रामीण जंगल की तरफ गए थे। इसी बीच इन चरवाहे की नजर महिला की लाश पर पड़ी थी। शव पालमो - गम्हरा मुख्य सड़क के किनारे सड़क से 100 मीटर अंदर गम्हरा के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। महिला का चेहरा खून से लथपथ था। इसके अलावा मुंह एवं शरीर पर भिन्न-भिन्न जगहों पर चोट के निशान भी थे। शव के बगल में महिला के कपड़े, टूटी चूड़ी एवं एक जोड़ा चप्पल पड़ा हुआ था। शव बरामद होने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा महिला की अन्यत्र हत्या कर यहां लाकर फेंक दिया गया है। इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की भी आशंका है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें