ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडक्रशर में काम कर रहे मजदूर का कट कर अलग हुआ हाथ, स्थिति गंभीर

क्रशर में काम कर रहे मजदूर का कट कर अलग हुआ हाथ, स्थिति गंभीर

मापदंड के विरुद्ध क्रशर संचालकों पर होगी कार्रवाई: एसडीपीओ इधर घटना के बाद काम कर रहे अन्य मजदूर व स्टोन क्रशर संचालक घटनास्थल से फरार हो गये।...

क्रशर में काम कर रहे मजदूर का कट कर अलग हुआ हाथ, स्थिति गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहThu, 11 Aug 2022 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह-देवरी सीमावर्ती क्षेत्र के जमखोखरो में संचालित एक वर्णवाल स्टोन चिप्स क्रशर पर बुधवार को कार्य कर रहे एक श्रमिक का शरीर से हाथ कट कर अलग हो गया। मजदूर की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो निवासी सुरेश मोदी (55) के रूप में हुई है।

इधर घटना के बाद काम कर रहे अन्य मजदूर व स्टोन क्रशर संचालक घटनास्थल से फरार हो गये। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पीड़ित के परिजन घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ भेजा गया। जहां के चिकित्सकों ने सुरेश मोदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। इधर बताया जाता है कि विगत तीन वर्ष पूर्व में पीड़ित का एकलौता पुत्र भी सड़क दुर्घटना के कारण एक पैर से अपंग है। जिसे देखनेवाला कोई नहीं है। घटना के संबंध में बताया जाता है मजदूर मशीन के समीप काम कर रहा था। जहां पूरी तरह अंधेरा था। इस दौरान दूसरे मजदूर द्वारा अचानक मशीन का स्वीच दे दिया गया। तब यह घटना घटी।

मौके पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि स्टोन क्रशर संचालक द्वारा क्रशर मापदंड के विरुद्ध चलाया जा रहा है। इधर घटना के बाद हीरोडीह व देवरी थाना पुलिस स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रही है। इस बाबत खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश महतो ने बताया कि अवैध रूप से संचालित क्रशरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थानीय मुखिया जितेन्द्र शर्मा, देवरी जिप प्रतिनिधि दिनेश राणा, प्रमुख प्रतिनिधि आशीष शर्मा, पंसस आशीष कुमार सहित ग्रामीण लोग घटनास्थल पर मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें