Gridih News: ताराटांड़-2 में सहिया बनीं मनीषा कुमारी
Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के मध्य विद्यालय ताराटांड़ में सोमवार को मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर ताराटांड़-2 ग्राम स्वास

Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के मध्य विद्यालय ताराटांड़ में सोमवार को मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर ताराटांड़-2 ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का सहिया का पुनर्गठन किया गया। सहिया चयन से पूर्व गांडेय प्रखंड से आये पर्यवेक्षक बीपीएम मोहन प्रसाद ने चयन प्रक्रिया से लोगों को अवगत कराया। सहिया चयन के लिए चार महिलाओं ने आवेदन किया था। जिसमें योग्यता के आधार पर मनीषा कुमारी का चयन किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने बताया कि सरकार के गाइड लाइन के अनुसार शांतिपूर्वक सहिया का चयन हुआ है। स्वास्थ्य से संबंधित जो भी समस्याएं आयेंगी उसका निदान ससमय किया जायेगा।
मौके पर गांडेय से रविन्द्र कुमार, सुखोदी बास्की, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुधांशु अग्रवाल, सीआरपी रामचन्द्र विश्वकर्मा, सहिया साथी प्रमिला देवी, पोषण सखी खुशबू कुमारी, शिवानी देवी, शानु सिंह, कृष्णनंदन विश्वकर्मा, बिनोद बिहारी, नागेश्वर विश्वकर्मा, भीम राणा, सुधीर साव सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।


