महेशमुंडा-मधुपुर रेल लाइन से सिर कटा युवक का शव बरामद

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा मधुपुर रेलखंड पर दुंदो मौजा के पास पोल संख्या 23/10 एवं 23/11 के बीच में शुक्रवार सुबह बेंगाबाद पुलिस ने सिर कटा युवक क

महेशमुंडा-मधुपुर रेल लाइन से सिर कटा युवक का शव बरामद

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा मधुपुर रेलखंड पर दुंदो मौजा के पास पोल संख्या 23/10 एवं 23/11 के बीच में शुक्रवार सुबह बेंगाबाद पुलिस ने सिर कटा युवक का शव बरामद किया है। बेंगाबाद के चपुआडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम सोबराजपुर के 20 वर्षीय विक्रम मुर्मू के रूप में शव की पहचान की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक गुरुवार की शाम से ही गायब था। परिजन उसकी काफी खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। इस बीच सुबह दुंदो के पास रेल की पटरी पर सर से धड़ अलग पाया गया।

सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना के एएसआई अशोक कुमार सदल बल व युवक की तलाश में निकले परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान की। तब पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। बताया जाता है कि रात को मधुपुर से गिरिडीह जाने वाली ट्रेन से युवक की कटने से मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि इस सिलसिले में मृतक परिजन द्वारा बेंगाबाद थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने यूडी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक की शादी नहीं हुई थी। ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेल के पटरी पर युवक के सर से धड़ अलग देख परिजन फूट पड़े और मां ने पुत्र के कटे सिर को गोद में लेकर रेल लाइन के बगल में विलाप करने लगी। जिससे वहां का माहौल गमगीन बन गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।