ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड30 हजार स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर, ईएसएल कंपनी कर रही है सर्वे

30 हजार स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर, ईएसएल कंपनी कर रही है सर्वे

गिरिडीह शहर को स्ट्रीट लाईटों से रोशन किया जाएगा। नगर निगम ने सरकार से 30 हजार स्ट्रीट लाईट की डिमांड की है। कहा कि शहर के सभी 36 वार्डों में लाईटों...

30 हजार स्ट्रीट लाइट से जगमग होगा शहर, ईएसएल कंपनी कर रही है सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 05 Jul 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह शहर को स्ट्रीट लाईटों से रोशन किया जाएगा। नगर निगम ने सरकार से 30 हजार स्ट्रीट लाईट की डिमांड की है। कहा कि शहर के सभी 36 वार्डों में लाईटों की काफी कमी है। इसे देखते हुए 30 हजार लाईट लगाने की जरुरत है। निगम की इस डिमांड पर लाईट लगानेवाली इएसएल कंपनी सर्वे कार्य में जुट गई है। संभवत: यह सर्वे कार्य 10 दिनों तक और चलेंगे। इसके बाद लाईट लगाने की प्रक्रिया शुरु होगी। इधर लाईट लगने से शहर एक बार फिर जगजम दिखेगा।

नए वार्डों को रोशन करने पर रहेगा जोर

निगम बनने पर पंचायतों की आबादी को लेकर 6 वार्ड बढ़ाया गया है। पहले नगर परिषद के समय शहर में 30 वार्ड थे। निगम बनने पर वार्ड की संख्या बढ़कर 36 हो गई। वार्ड बढ़ने से इनमें समस्याएं भरी पड़ी है। लोगों का कहना है कि कागजों पर गांव से सबको शहरी तो बना दिया गया, लेकिन शहरी जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही है। सड़क से लेकर लाईट और पानी समस्या है। लिहाजा इन नए वार्डों को जगजम करने पर निगम का सबसे अधिक जोर रहेगा।

कई स्ट्रीट लाईट दिन में भी देती है रोशनी

निगम की अनदेखी के चलते कई स्ट्रीट लाईट दिन में भी रोशनी देती है। ऐसे लाईट को दिन में ऑफ करने और शाम होते इसे जलाने के लिए निगम ने कोई व्यवस्था नहीं की है। सम्बंधित पार्षद भी इसके लिए गंभीर नहीं हैं। ऐसी स्थिति में पोल पर लगी लाईट को बुझानेवाला नहीं होता है। दिनभर लाईटें जलती रहती है। बड़ा चौक, टुंडी रोड, हाई स्कूल रोड, बक्सीडीह रोड आदि में कभी भी लाईट को दिन में जलते देखा जा सकता है। इन लाईटों के जलने से निगम को दोहरी मार पड़ती है। बेवजह बिजली भी खर्च होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें