15 साल से फरार आरोपी गया जेल
है। प्रकाश को सहायक अवर निरीक्षक पंकज सिंह ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इस मुकदमे में प्रकाश के खिलाफ कुर्की का आदेश न्यायालय से प्राप्त था।...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 01 Aug 2022 01:03 AM
गिरिडीह, प्रतिनिधि। कोयला तस्करी के मामले में 15 वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी टाटोकियारी निवासी प्रकाश दास है। प्रकाश को सहायक अवर निरीक्षक पंकज सिंह ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इस मुकदमे में प्रकाश के खिलाफ कुर्की का आदेश न्यायालय से प्राप्त था। रविवार को जब कुर्की करने वे पहुंचे तो पता चला कि आरोपी घोरबाद में छिपकर रहता है। इसके बाद घोरबाद में छापेमारी की गई और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ्फसिल पुलिस ने बताया कि प्रकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।