चुनाव हारने के बाद मचा रहा है आतंक, प्राथमिकी दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह के कुरैशी मोहल्ला में नगर निगम चुनाव में हार के बाद एक प्रत्याशी और उसके समर्थक आतंक मचा रहे हैं। मो जाफर कुरैशी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि हार के बाद मोहल्ले में गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।

चुनाव हारने के बाद मचा रहा है आतंक, प्राथमिकी दर्ज

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव में हारने के बाद कुरैशी मोहल्ला में एक प्रत्याशी एवं उसके लोग आतंक मचाये हुए हैं। इस संबंध में नगर थाना में कुरैशी मोहल्ला निवासी मो जाफर कुरैशी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में कुरैशी मोहल्ला निवासी गोविन्दा, शाबीर कुरैशी, हीरा कसाई, चांद कुरैशी, गामा कुरैशी समेत अन्य 10-15 अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। इन सभी पर आरोप है कि चुनाव हरने के बाद पूरे मोहल्ले में आंतक मचाए हुए हैं। वे लोग और उनके घर की महिलाएं मिलकर प्रतिदिन मोहल्ले के सभी लोगों को गाली-गलौज कर रहे हैं।

बुधवार को मोहल्ला से गुजरते हुए एक अनजान व्यक्ति को घेर कर उक्त लोग गाली गलौज एवं मारपीट कर समाज में दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान वे वहां जाकर उस अनजान व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया तो उक्त सभी लोग मिल उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे। सभी लोग मिल कर मेरे दुकान में तोड़ फोड़ की एवं मेरी दुकान के सामने लल्लू कुरैशी के घर में भी तोड़ फोड़ कर दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।