
आपूर्ति कार्यालय में माले व भाजपा नेता में कहा-सुनी
राजधनवार के खाद्य आपूर्ति कार्यालय में एक महिला डीलर और कार्डधारी के बीच विवाद के चलते माले नेता क्यूम अंसारी और भाजपा नेता अमित साव के बीच तीखी बहस हुई। राशन कार्ड बनाने के लिए डीलर पर चार हजार रुपए...
राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के खाद्य आपूर्ति कार्यालय में सोमवार दोपहर एक महिला डीलर व कार्डधारी के मामले में माले नेता क्यूम अंसारी व भाजपा नेता अमित साव के बीच काफी कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि एमओ को दोनों को समझाने में पसीना छूट गया। माले नेता कार्डधारी के पक्ष से डीलर पर लगाए गए आरोप की बात बता रहे थे जबकि भाजपा नेता डीलर पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बता रहे थे। मामला राशन कार्ड बनाने को लेकर डीलर व लाभुक के बीच हुए चार हजार रुपए लेन-देन का था। इस मामले में डीलर के द्वारा राशि लेने के मामले को गलत बताया जा रहा है।
वे कसम खाने को भी तैयार था जबकि लाभुक का कार्ड भी बनकर तैयार है। हालांकि एमओ ने उक्त मामले के विवाद को फिलहाल सलटा दिया है। बावजूद माले नेता ने पांच नवम्बर से सभी पंचायत में जनसुनवाई की बात कही है। सबंधित डीलर पर कम अनाज देने तथा राशन कार्ड बनाने के एवज में चार हजार रुपए डीलर के द्वारा लिए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं भाजपा नेता ने किसी एक दल के द्वारा एक डीलर को टारगेट करने का आरोप लगा रहा है। कहा कि इसे बीजेपी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




