ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडजिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

गिरिडीह में मंगलवार को तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे जनजीवन काफी प्रभावित रहा। तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह -तरह के यतन कर रहे हैं। दोपहर 11 से शाम 5 बजे के बीच बाजार...

जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 24 Apr 2018 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह में मंगलवार को तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे जनजीवन काफी प्रभावित रहा। तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग तरह -तरह के यतन कर रहे हैं। दोपहर 11 से शाम 5 बजे के बीच बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। ज्यादा जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं। करीब पांच दिनों से जिले का पारा 40 डिग्री से नीचे नहीं जा रहा है। गर्मी की तपिश लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे हर कोई हलकान-परेशान दिख रहा है।मानव के साथ पशु पक्षी भी बेहाल : तेज धूप व गर्मी के प्रकोप से मानव के साथ पशु पक्षी भी बेहाल है। पशु-पक्षियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अधिंकाश नदी, पोखर और तालाब के सूख जाने से इनकी परेशानी काफी बढ़ गई है। इधर आमलोगों को भी गर्मी परेशान कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें