घर वालों की डांट से बचने के लिए बसंत ने रची खुद की अपहरण की साजिश

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नारोबाद का 16 वर्षीय बसंत हाजरा ने घरवालों की डांट से बचने के लिए खुद का अपहरण होने की झूठी कहानी बनाई। उसने घर से गायब रहने के बाद अपने भाई को बताया कि उसे अपहरणकर्ताओं ने बाइक पर लादकर ले जाने की कोशिश की। अंत में, वह सुरक्षित घर लौट आया।

घर वालों की डांट से बचने के लिए बसंत ने रची खुद की अपहरण की साजिश

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नारोबाद गांव निवासी जितेंद्र हाजरा के 16 वर्षीय पुत्र बसंत हाजरा ने घर वालों की डांट से बचने के लिए खुद के अपहरण हो जाने की साजिश रची। बताते चलें कि बसंत हाजरा भिखोडीह स्थित पैराडाइज स्कूल के सातवीं कक्षा का छात्र है। उसने जमुआ पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे बीते तीन चार दिनों से स्कूल नहीं गया था। लिहाजा उसे डर था कि उसके घरवाले उसके साथ मारपीट एवं डांट-फटकार करेगें। यही वजह है कि उसने बीते मंगलवार को दिन भर घर से गायब रहने के बाद अपने भाई सूरज हाजरा को सूचित किया कि वह रानीखावा स्थित परियाणा पुल के पास है।

सूचना पाकर भाई उसे घर ले आए। घरवालों को उसने बताया कि दो अंजान लोग बाइक से आए और बोरे में भरकर मोटर साइकिल में लादा और गिरिडीह की ओर ले जाने लगे। उसके द्वारा काफी शोर मचाने पर उसे परियाणा पुल के पास उतारकर अपहरणकर्ता भाग निकले। गौरतलब है कि बसंत हाजरा के कथित अपहरण की सूचना बसंत के परिजनों ने जमुआ पुलिस को भी दे दी थी। लिहाजा बसंत हाजरा की तलाश में जमुआ पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। स्वयं पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद इस मामले पर नजर रख रहे थे। इधर बसंत के सकुशल घर वापस लौट जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।